Akhilesh Yadav's Avatar

Akhilesh Yadav

@yadavakhilesh.bsky.social

Socialist Leader of India| President Samajwadi Party| Member of Parliament, Kannauj| Former Chief Minister, Utter Pradesh

68 Followers  |  0 Following  |  35 Posts  |  Joined: 15.11.2024  |  1.0604

Latest posts by yadavakhilesh.bsky.social on Bluesky

भाजपा राज में काशी को क्योटो, तो सोनभद्र को स्विट्जरलैंड बनाने के हवाई वादे किये जा रहे हैं। हर बरसात में गोरखपुर में नाव चलती हैं, उसे भी वेनिस बनाने की घोषणा कर दीजिए।

17.01.2025 03:20 — 👍 3    🔁 2    💬 0    📌 0
Post image Post image Post image

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया माँ गंगा का आशीर्वाद।

14.01.2025 16:45 — 👍 4    🔁 2    💬 2    📌 0
Post image

आज नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री, जनता समाजवादी पार्टी 'नेपाल' के अध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव जी के साथ मुलाकात।

05.01.2025 15:26 — 👍 6    🔁 2    💬 0    📌 0
Post image

सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन एक अंतरराष्ट्रीय अपूरणीय क्षति है।

भावभीनी श्रद्धांजलि!

26.12.2024 17:15 — 👍 4    🔁 3    💬 0    📌 0
Post image 25.12.2024 14:36 — 👍 4    🔁 2    💬 0    📌 0
Post image

एक सद्भाव भरी मुलाक़ात…

21.12.2024 13:43 — 👍 4    🔁 2    💬 0    📌 0
Post image 19.12.2024 02:34 — 👍 6    🔁 2    💬 1    📌 0
Post image

भारत के जानेमाने तबला वादक, पद्मविभूषण उस्ताद ज़ाकिर खान जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है।

शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना।

भावभीनी श्रद्धांजलि।

#ZakirHussain

15.12.2024 17:04 — 👍 8    🔁 4    💬 0    📌 0
Post image

संविधान के सम्मान से ही संसद की सच्ची चमक-दमक है।

14.12.2024 17:11 — 👍 4    🔁 3    💬 0    📌 0
Post image

उप्र के बीमार स्वास्थ्य समाचार:

- वाराणसी में अस्पताल में श्वान घूम रहे हैं।
- ⁠प्रयागराज में नक़ली प्लेटलेट्स का धंधा चल रहा है।
- ⁠आगरा में नक़ली दवाओं का काला कारोबार का ज़ोर पर है।
- ⁠नये मेडिकल कॉलेज में दरारें आ गयीं।

12.12.2024 12:50 — 👍 4    🔁 2    💬 1    📌 0
Post image

भाजपा सरकार ने देश को देखो कहाँ पहुँचाया
झूठ के मामले में दुनिया में ‘नंबर 1’ एक बनाया

04.12.2024 03:09 — 👍 6    🔁 2    💬 0    📌 0
Post image

भाजपाई जान लें सत्ता औरों की सेवा के लिए होती है, स्वयं के आनंद के लिए नहीं।

29.11.2024 03:57 — 👍 6    🔁 3    💬 0    📌 0
Post image

अच्छी रबड़ी, सच्ची रबडी!

छोटे कारोबार से ही अर्थव्यवस्था बड़ी बनती है।

#अकबरपुर

29.11.2024 03:01 — 👍 5    🔁 3    💬 0    📌 0
Post image

हम सब हैं संविधान के ‘सच्चे पहरेदार’

28.11.2024 13:59 — 👍 6    🔁 4    💬 0    📌 0
Post image Post image Post image

श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड में ‘इंडिया गठबंधन’ की ऐतिहासिक जीत के पीछे सच्चे जनमत की ताक़त है। आशा है मुख्यमंत्री के रूप में उनकी एक और नई पारी लोक कल्याणकारी सकारात्मक राजनीति का नया इतिहास लिखेगी।

हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ!

HemantSorenJMM
#इंडिया
#INDIA

28.11.2024 13:26 — 👍 6    🔁 3    💬 0    📌 0
Post image

मप्र की भाजपा सरकार के राज में जब जल तक के लिए पीडीए समाज का जीवन ले लिया जाता है, तो भाजपाइयों से हताशा, निराशा के अलावा और कुछ पाने की उम्मीद करना बेकार है। बेहद दुखद।

प्रभुत्ववादियों को उनके किये की सज़ा तत्काल मिलनी चाहिए।

निंदनीय!

28.11.2024 12:06 — 👍 5    🔁 2    💬 0    📌 0
Post image

भाजपा राज में जाति छोड़कर सब कुछ गिना जाएगा।

हम एक दिन गिनवा के ही मानेंगे। भाजपा जातिगत-जनगणना हमेशा के लिए नहीं टाल सकती।

28.11.2024 03:01 — 👍 5    🔁 3    💬 0    📌 0
Post image

किसी को धमकाकर कोरे काग़ज़ पर अंगूठा लगवाना भी गुनाह है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय तत्काल संज्ञान ले और दोषी शासन-प्रशासन के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्रवाई करके, इस घटना के लिए ज़िम्मेदार सभी को सज़ा दे।

न्याय का मान न्यायालय ही सुनिश्चित करेगा।

#SupremeCourt
#SupremeCourtofIndia

27.11.2024 03:41 — 👍 5    🔁 2    💬 1    📌 0
Post image 26.11.2024 14:11 — 👍 5    🔁 2    💬 1    📌 0

झारखंड में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत के लिए सभी सहयोगी दलों को बधाई और जनसेवा के आगामी अभियान के लिए शुभकामनाएँ!

झारखंड में जनमत ने छल-बल को हरा दिया है।

23.11.2024 13:21 — 👍 6    🔁 1    💬 0    📌 0

श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी को वायनाड के लोकसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक वोटों से जीत पर बधाई और जनपक्ष की सकारात्मक राजनीति के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!

23.11.2024 13:08 — 👍 4    🔁 1    💬 0    📌 0

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में समाजवादी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए सभी मतदाताओं, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं का हार्दिक आभार और दिल से शुक्रिया। मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से श्री अबू आसिम आज़मी व भिंवडी ईस्ट विधानसभा से श्री रईस कसम शेख़ को जीत की हार्दिक बधाई।

ये पीडीए की एकजुटता की जीत है!

23.11.2024 13:08 — 👍 4    🔁 1    💬 0    📌 0

‘इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में क़ैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं।

अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बाँधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’

23.11.2024 10:21 — 👍 3    🔁 1    💬 0    📌 0

महाराष्ट्र में जिस प्रकार भाजपा के एक जाने-माने नेता के पैसे बाँटकर वोट लेने की ख़बर सब जगह फैली है, उसने भाजपा के चुनावी भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश कर दिया है। जनता समझ ले जो लोग अरबों रुपये खर्च करके जीतना चाहते हैं, वो चुनाव के बाद खरबों रुपये लूटेंगे तो विकास कैसे होगा और जनता को कैसे ठगा जाएगा।

भाजपा को वोट देना भ्रष्टाचार को बढ़ाना है और अपने भविष्य को अंधकारमय बनाना है।

जन-जन कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

19.11.2024 16:22 — 👍 2    🔁 0    💬 0    📌 0

‘कठपुतली’ बन जाएं किसीकी
इतनी ‘ख़ुदगर्ज़ी’ भी अच्छी नहीं!
आईना मुँह मोड़ ले तुम्हें देख के
इतनी भी बे-ज़मीरी अच्छी नहीं!
जब बने हो तुम ‘हक़ के पहरेदार’
तो सरेआम ‘हक़मारी’ अच्छी नहीं!
अवाम को है ‘तुमसे’ उम्मीदें बहुत
यूँ तख़्तों की वफ़ादारी अच्छी नहीं!
वक़्त रहते सुन लो दिल की आवाज़
यूँ ख़ुद से की गई ग़द्दारी अच्छी नहीं!
जब मौक़ा है ‘दुआओं’ को पाने का
यूँ बद्दुआओं की कमाई अच्छी नहीं!

19.11.2024 14:05 — 👍 2    🔁 0    💬 0    📌 0
Post image

ये बाबा साहेब को माननेवाले और ‘बाबा’ को माननेवालों के बीच की लड़ाई है।

एक तरफ़ संविधान को बनाने-बचानेवाले हैं; तो दूसरी तरफ़ संविधान को मिटानेवाले हैं।

अब तक संविधान ने पीडीए की रक्षा की है; अब पीडीए संविधान की रक्षा करेगा!

‘एकता’ का उद्घोष कीजिए
जय संविधान, जय पीडीए!

#PDA
#जय_संविधान_जय_पीडीए

18.11.2024 10:59 — 👍 3    🔁 0    💬 1    📌 0
Post image Post image Post image Post image

मझवां विधानसभा में घंटों इंतज़ार के बाद भी जिस तरह हमारे हजारों समर्थक और ऊर्जावान कार्यकर्ता व इंडिया गठबंधन के नेतागण देर शाम तक डटे रहे, वह सराहनीय है।

इंडिया गठबंधन की सपा उम्मीदवार डॉ. ज्योति बिंद के प्रति जनमानस का उत्साह और समर्थन बता रहा है कि उनकी संकल्पबद्ध छवि और दृढ़ता को देखते हुए, मझवां एक पढ़ी-लिखी महिला के रूप में उन्हें चुनने जा रहा है।

मझवां कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

18.11.2024 10:57 — 👍 3    🔁 0    💬 0    📌 0
Post image Post image Post image Post image 15.11.2024 13:27 — 👍 2    🔁 0    💬 0    📌 0
Post image Post image Post image Post image 15.11.2024 13:27 — 👍 2    🔁 0    💬 0    📌 0
Post image 15.11.2024 13:26 — 👍 2    🔁 0    💬 0    📌 0